BJP का 44वें स्थापना दिवस:हनुमान जी का जीवन आज भी हमने भारत की विकास यात्रा में प्रेरणा देते हैं-मोदी

टॉप न्यूज़ देश

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी आज अपना 44वा स्थापना दिवस मना रही है। भाजपा के 44वें स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा आज हम देश के कोने-कोने में भगवान हनुमान की जयंती मना रहे हैं। हनुमान जी का जीवन आज भी हमने भारत की विकास यात्रा में प्रेरणा देते हैं।

मोदी ने कहा जब लक्ष्मण जी पर संकट आया तब हनुमान जी पूरा पर्वत ही उठाकर ले आए। भाजपा भी इसी प्रेरणा से परिणाम लाने में लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती रही है, करते रहना है, करते रहेंगे।जब हनुमान जी को राक्षसों का सामना करना पड़ा था तो वो उतने ही कठोर भी हो गए थे। इसी प्रकार से जब भ्रष्टाचार की बात आती है, जब परिवारवाद की बात आती है, कानून व्यवस्था की बात आती है तो भाजपा उतनी ही संकल्पबद्ध हो जाती है

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा आज हमारे 1,80,000 शक्ति केंद्रों पर भाजपा का काम है। आज 8,40,000 बूथ पर भाजपा का बूथ अध्यक्ष मौजूद है। हमने उ.प्र. और उत्तराखंड में सरकार दोबारा बनाई। गोवा में तीसरी बार सरकार बनाई। आज हमें ये संकल्प लेना होगा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम एक पल भी बैठने वाले नहीं हैं और PM मोदी के नेतृत्व में पार्टी को और आगे ले जाएंगे।

उन्होंने कहा भाजपा की स्थापना से लेकर आज तक जिन महान विभूतियों ने पार्टी को सींचा है। पार्टी को संवारा है, सशक्त और समृद्ध किया है। छोटे से छोटे कार्यकर्ता से लेकर के वरिष्ठ पद पर रह कर देश और पार्टी की सेवा करने वाले सभी महानुभावों को मैं शीश झुका कर प्रणाम करता हूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *