महर्षि कश्यप निषाद जयन्ती पर आयोजित “नशामुक्ति कार्यक्रम” का सफलतापूर्वक

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

कृपया अवगत कराना है कि कश्यप स्वाभिमान चेतना समिति, उ0प्र0 लखनऊ (पंजि0) द्वारा दिनांक-05 अप्रैल-2023 महर्षि कश्यप निषाद जयन्ती, होली मिलन, सद्भावना सहभोज एवं समाजोत्थान नशामुक्ति कार्यक्रम का आयोजन जवाहर लाल नेहरू युवा केन्द्र, रूमी गेट, घण्टाघर, चौक, लखनऊ पर आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय निषाद संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कैलाश नाथ निषाद
जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के
मुख्य सरकार की गरिमामयी उपस्थिति रही। • अतिथि श्री कौशल किशोर मा० सासंद लोकसभा राज्यमंत्री भारत आयोजित कार्यक्रम में समाज को सानिध्य देने के लिये
विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद मा० बाबूराम निषाद कैबिनेट मंत्री, उ0प्र0 सरकार, डा0 संजय निषाद, प्रदेश अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग, पूर्व सदस्य विधान परिषद डा० राजपाल कश्यप, राज्य ललित कला अकादमी के पूर्व अध्यक्ष श्री सीताराम कश्यप एवं श्री उत्तम प्रकाश कश्यप जी की सराहनीय उपस्थिति रही है।
कार्यक्रम को एकता का रूप देने के लिये लखनऊ नगर की अनेक कश्यप/निषाद संस्थाओं/ समितियों ने सहभागिता की तथा कार्यक्रम में आये हुए बिरादरी स्वजातीय समाज परिवारों के सदभावन भोज की व्यवस्था ओपेन एअर रेस्टोरेन्ट, गोमती नगर, लखनऊ के मालिक श्री उत्तम प्रकाश कश्यप जी द्वारा की गयी।
कार्यक्रम को भरपूर संगीतमय, फागुनी बयार वातावरण बनाने के लिये अन्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रंगमंच लोकगीत कलाकार श्री एस०पी० चौहान एण्ड कम्पनी का सराहनीय योगदान रहा। कुशल संचालन लिये विवेकपूर्ण स्नेहिल, वाकपटुता, काव्यशैली और सम्बोधन के लिये कश्यप स्वाभिमान चेतना समिति, लखनऊ के महामंत्री श्री अजय कुमार कश्यप (अधिवक्ता), लखनऊ को कोटि-कोटि आभार समिति द्वारा किया गया। समिति को सभी सम्मानित गणमान्य अतिथियों/पुरोधाओं ने आर्शीवचन दिया।
समिति के अध्यक्ष श्री बृजमोहन कश्यप और कोषाध्यक्ष नेता माता प्रसाद कश्यप ने समिति के उददेश्यों एवं एक सूत्रीय पारिवारिक परिचय कार्यक्रम पर प्रकाश डाला तथा आये हुए परिवारों में आपसी परिचय भी करवाया।
अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में श्री कैलाश नाथ जी ने महर्षि कश्यप एवं निषाद राज जी के विषय में आये हुए समाज को विस्तारवूर्पक से बताते हुए कार्यक्रम का समापन एवं सद्भावना
सहभोज के लिये आमंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *