इस देश के एक शहर में फिर लगा लॉकडाउन, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

विदेश

प्योंगयांग : उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपने आदेशों से दुनिया भर में चर्चा का मुद्दा रहते हैं। अब एक बार फिर उन्होंने एक ऐसा ही आदेश करके दो लाख लोगों को घरों में कैद कर दिया है। दरअसल, एक सैनिक के पास से गायब 653 गोलियां ढूंढने के लिए एक पूरे हेसन शहर में लॉकडाउन लगा दिया गया है।

उत्तर कोरिया के उत्तरी इलाके रियांग के हेसन शहर से बीते सात मार्च को कोरियाई पीपुल्स आर्मी की सातवीं बटालियन वापस लौटी थी। इस बटालियन को 2020 में कोरोना महामारी की शुरुआत में चीन सीमा पर तैनात किया गया था। कोराना संकट समाप्त होने के बाद सेना को वापस बुलाया गया। बटालियन की वापसी के दौरान एक सैनिक के पास से 653 गोलियां गायब हो गयी थीं। शुरुआत में जवान खुद इसे तलाशने में जुटे थे, लेकिन न मिलने पर अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।

बंदूक की 653 गोलियां ढूंढने के लिए अब पूरे शहर में लॉकडाउन लगाकर सील कर दिया गया है। पुलिस और सेना घर-घर तलाशी शुरू कर रही है। सरकार का सख्त आदेश है कि जब तक सारी गोलियां नहीं मिल जाती हैं, तब तक शहर में लॉकडाउन लगा रहेगा। इस कारण शहर के दो लाख लोग घरों में कैद हो गए हैं। उन्हें बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *