यूपी के इस जिले में 38 छात्राएं मिली कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप, देश में सामने आए 1805 नए केस

उत्तर प्रदेश कानपूर गोरखपुर राज्य लखनऊ वाराणसी शहर

नई दिल्ली : देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण सक्रिय होने लगा है. पिछले 24 घंटे के दौरान भारत में कुल 1805 से ज्यादा मामले सामने आये हैं. पॉजिटिविटी दर बढ़कर 3.19 हो गया है. दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात समेत दूसरे राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में उछाल आया है. रविवार को दिल्ली में कोरोना के 153 नए केस सामने आए थे. जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 9.13 प्रतिशत हो गई है. इससे पहले शनिवार तक डेली पॉजिटिविटी रेट 4.98 प्रतिशत थी और 139 नए केस दर्ज किए गए थे. रविवार को देशभर में कोरोना के 1,890 नए केस दर्ज किए गए थे. 149 दिन बाद एक साथ इतने केस सामने आए हैं.

दिल्ली के अस्पतालों में हुई मॉक ड्रिल
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार सतर्क हो गई है और अस्पतालों की स्थिति परखने के लिए रविवार को दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था. दिल्ली के लोक नायक अस्पताल के एमडी डॉ सुरेश कुमार ने कहा कि कोरोना के खतरे को देखते हुए हॉस्पिटल में 450 बेड, 5 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट और डी-टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर रिजर्व रखे गए हैं.

यूपी के लखीमपुर में 37 छात्राएं कोरोना संक्रमित
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में कोरोना बम फूटा है. यहां एक स्कूल की 37 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव मिली हैं. जिसके बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है. फिलहाल देश में अभी जिले में 41 एक्टिव केस हैं. लखीमपुर खीरी के CMO डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि मितौली ब्लॉक के कस्तूरबा स्कूल में कोरोना के एक साथ 38 मरीज मिले हैं. इनमें 37 छात्राएं और एक स्कूल स्टाफ शामिल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *