आई आई टी रुड़की एल्युमनी एसोसिएशन लखनऊ चैप्टर द्वारा उत्तर रेलवे अधिकारी क्लब, बंदरिया बाग चौराहा, में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के सांस्कृतिक सचिव इं राजेश अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया। एल्युमनी एसोसिएशन के अनेक वरिष्ठ एवं अन्य सदस्य अपने परिवारजनों के साथ समारोह में सम्मिलित हुए। सौरभ कमल एंड पार्टी ने लोक नृत्य प्रस्तुत किए। सभी ने महफ़िल का आनंद उठाया।इसके पहले एसोसिएशन के अध्यक्ष इं अनुज वार्ष्णेय ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया एवं अंत में चैप्टर के उपाध्यक्ष इं सुनील गुप्ता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
सादर
भवदीय
धन्यवाद।
सम्पर्क : राजेश अग्रवाल
सांस्कृतिक सचिव
आई आई टी रुड़की एल्युमनी एसोसिएशन, लखनऊ चैप्टर
मो ० 97921 97777
