संभल । उत्तर प्रदेश के संभल के चंदौसी इलाके में आलू कोल्ड स्टोरेज की छत गिरी है। लोगों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर प्रशासन उपस्थित है।
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया पुलिसबल और विभिन्न विभागों के लोग यहां पर बचाव अभियान कर रहे हैं। 2 लोगों को बचाया गया है, अभी करीब 10-15 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली है। हमने SDRF की टीम को यहां बुलवा लिया है और SDRF की एक टुकड़ी यहां पर आकर लोगों को बचाने की रणनीति बना रही है।
मुरादाबाद DIG शलभ माथुर ने बताया 11:30 बजे के आसपास ये घटना घटी। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द फंसे लोगों को निकाला जाए। लोगों के अनुसार 20-30 लोगों के फंसे होने की सूचना है।
