संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकते मिले प्रेमी जोड़े के शव

अपराध उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

सीतापुर। सीतापुर में युवक और युवती दोनों के शव पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकते हुए मिलने से हड़कंप मच गया। गांव के बाहर जंगल के बीच पेड़ पर दोनों के शव मिले। परिजनों की सूचना पर मौके पर पुलिस ने शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि प्रेमी युगल काफी समय से प्रेम संबंध में थे लेकिन आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस टीम ने फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों को एकत्रित कर छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार घटना शहर कोतवाली इलाके के ओबरी गांव की है। यहां जंगल के अंदर पेड़ पर युवक युवती के शव मिले है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली देहात के ग्राम टेडवा निवासी 19 वर्षीय कुलदीप का खमरिया निवासी 16 वर्षीय रेखा से पिछले 2 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों का कहना है कि यह दोनों आपस में रिश्तेदार भी थे। जिसके चलते घर में एक साथ ही रहते थे। लेकिन आज सुबह दोनों को शव गांव के बाहर पेड़ से लटकते हुए मिले। परिजनों का कहना है कि कल शाम 3 बजे से यह दोनों लोग लापता हो गए थे। जिसके बाद आज तो लटकने की जानकारी मिली है। परिवार के एक युवक कुलदीप के मोबाइल पर भी मृतक कुलदीप ने हाथ की नश काटने की फोटो व्हाट्सएप पर भेजी थी लेकिन उसने आज सुबह यह फोटो देखी तो मामले की जानकारी परिजनों को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *