TJMM: दूसरे दिन कारोबार में आई गिरावट, वीकेंड में आएगा उछाल

मनोरंजन

दर्शकों और समीक्षकों द्वारा बेहतरीन प्रतिक्रिया मिलने के बाद 8 मार्च को प्रदर्शित हुई रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की तू झूठी मैं मक्कार के दूसरे दिन के कारोबार में अचानक से गिरावट देखी गई। सिने ट्रेड से जुड़े लोगों का कहना है कि गुरुवार का दिन पूरी तरह से वर्किंग डे था, जिसके चलते फिल्म के कारोबार में गिरावट आई है। लेकिन वीकेंड के दिनों शनिवार और रविवार को कारोबार में भारी उछाल की सम्भावना है। ओपनिंग डे पर यानी बुधवार को फिल्म ने 15.73 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। आंकड़ों को देखा जाए तो इस हिसाब से रणबीर और श्रद्धा की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की है। यह पठान के बाद सबसे बड़ी ओपनिंग रही है। इस बीच अब दूसरे दिन के आकड़े सामने आ गए है।

तू झूठी मैं मक्कार की दूसरे दिन की कमाई को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार ने दूसरे दिन 10 करोड़ रुपये का कारोबार किया। बुधवार और गुरुवार के आंकड़ों को मिलाकर फिल्म का कुल कारोबार 25.73 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन के कारोबार में 37 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट रही।

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आ रहे हैं। दर्शकों द्वारा इस जोड़ी को काफी पसन्द किया जा रहा है। दर्शकों ने रणबीर कपूर और श्रद्धा के अभिनय की तारीफ की है। यहाँ तक कहा जा रहा है कि श्रद्धा कपूर के करियर में इस फिल्म के बाद जबरदस्त बदलाव देखने को मिलेगा। आखिरी बार रणबीर कपूर को ब्रह्मास्त्र और श्रद्धा कपूर को टाइगर श्रॉफ के साथ बागी-3 में देखा गया था। इन दोनों सितारों की यह फिल्में सुपर हिट साबित हुई थी। रणबीर कपूर अब अगस्त में प्रदर्शित होने वाली एनिमल में नजर आएंगे। वहीं दूसरी ओर श्रद्धा अगली फिल्म नो मीन्स नो में दिखाई देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *