आतंकियों के निशाने पर मुंबई, ईमेल के माध्यम से दी धमकी, पुलिस अलर्ट पर

देश

मुंबई : आतंकियों के निशाने पर मुंबई एक बार फिर है. दरअसल, मुंबई में आतंकी हमले की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन एलर्ट हो गया है. पुलिस ने शहर के मुख्य ठिकानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है. इसके साथ ही मुंबई पुलिस की टीमें आतंकी धमकी देने वालों की तलाश कर रही है. गौरतलब है मुंबई भीड़भाड़ वाला शहर है और यहां इससे पहले भी कई बार आतंकी वारदात हो चुकी है.

सूत्रों के अनुसार नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की मेल आईडी पर आतंकी धमकी वाला ईमेल मिला था. इसके बाद एनआईए ने देश के सभी शहरों को अलर्ट कर दिया गया. एनआईए ने इस संबंध में मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को गुरुवार रात बारह बजे अलर्ट की सूचना भेज दिया था. एनआईए को मिले ईमेल करने वाले ने उल्लेख किया है कि वह तालिबान और तालिबान संगठन के मुख्य नेता सिराजुद्दीन हक्कानी के आदेश पर काम कर रहा है.

धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद जांच एजेंसियां सतर्क हो गई है. साथ ही पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि यह मेल कहां से और किसने भेजी है, यह कोई शरारती किस्म के तत्व तो नहीं है. इसके अलावा मुंबई पुलिस ने सार्वजनिक जगहों, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन समेत कई स्थानों पर जांच के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *