आर्थिक सर्वेक्षण 2023 पेश : GDP विकास दर 6.5% रहने का अनुमान

टॉप न्यूज़ देश

नई दिल्ली। मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) डॉ वी अनंत नागेश्वरन आर्थिक सर्वेक्षण 2023 प्रस्तुत किया।अनंत नागेश्वरन ने बताया अर्थव्यवस्था की रिकवरी पूरी हो गई है; गैर-बैंकिंग और कॉर्पोरेट क्षेत्रों में अब बैलेंस शीट अच्छी स्थिति में हैं। हमें अब महामारी से उबरने की बात नहीं करनी है, हमें अगले चरण की ओर देखना है।

IMF ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए भारत की अनुमानित GDP वृद्धि दर 6.5% रहने का अनुमान लगाया है। अगले वित्तीय वर्ष में भारत की GDP वृद्धि दर 6.1% और 2024-25 में 6.5% रहने का अनुमान IMF ने लगाया है।

डॉ वी अनंत नागेश्वरन ने कहा सरकार 6.4% राजकोषीय घाटे की दिशा में आगे बढ़ रही है। अप्रैल से नवंबर 2022 तक सकल कर राजस्व में 15.5% की वृद्धि हुई है। FY23 की पहली 3 तिमाहियों में GST राजस्व के रूप में 13.40 लाख करोड़ रुपए एकत्र हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *