पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर के पुलिस लाइन इलाके में स्थित एक मस्जिद में नमाज के दौरान एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया,,धमाके में 50 से अधिक लोग घायल हो गए है। कई लोगो के मारे जाने की आशंका बताई जा रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, धमाका दोपहर करीब 1.40 बजे हुआ। शहर के पुलिस लाइन्स इलाके में स्थित मस्जिद में नमाज अदा की जा रही थी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इलाके में आपात स्थिति लागू कर दी गई है। इस धमाके के कारण मस्जिद की एक तरफ की दिवार ढह गयी। धमाके के बाद आर्मी ने पुरे इलाके को घेर लिया है।
