अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने की घोषणा, बनाएंगी निजी जिंदगी पर आधारित वेब सीरीज ‘लव शादी ड्रामा’

मनोरंजन

नई दिल्ली : नई-नई शादी लुत्फ उठा रहीं अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने अपने अगले शो ‘लव शादी ड्रामा’ की घोषणा की है. इस वेब सीरीज की खास बात यह होगी कि उनके पति सोहेल कथूरिया के साथ उनकी वास्तविक जीवन की शादी पर आधारित होगा. यह वेब सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.

अभिनेत्री ने गुरुवार को टीजर शेयर करते हुए शो का ऐलान किया था. टीजर शेयर करते हुए हंसिका ने लिखा- “हाय, मैं हंसिका मोटवानी। मेरे जीवन में कुछ बहुत खास हुआ, मैंने शादी कर ली।” पूरी शादी केवल डिज्नी हॉटस्टार पर।” अनाउंसमेंट वीडियो शेयर करते हुए हंसिका ने लिखा, “बिना ड्रामा के शादी क्या है? #HotstarSpecials #HansikasLoveShaadiDrama जल्द आ रहा है!”

गौरतलब है कि बीते 4 दिसंबर को हंसिका मोटवानी ने सिंधी रीति-रिवाजों से अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया के साथ शादी के बंधन में बंध गई थी. उनकी शादी और प्री-वेडिंग फोटोज बेहद सुर्खियों में रहीं. उनकी प्री-वेडिंग फंक्शन में उनके परिवार और करीबी दोस्तों ने ही शिरकत की थी. कपल की मस्ती भरी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *