राजधानी लखनऊ के हजरतगंज : चलती स्कूटी पर किस कर रहा था कपल, अश्लीलता फैलाने के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ। लखनऊ पुलिस अब हजरतगंज इलाके में चलती दुपहिया वाहन पर रोमांस करते नजर आए एक युवा जोड़े की तलाश कर रही है। जाहिर तौर पर बाइक के पीछे चल रहे एक वाहन से लिया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वीडियो वायरल होते ही पुलिस फुटेज की जांच में जुट गई है। मामले में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
युवक पर मोटर व्हीकल एक्ट और अश्लीलता फैलाने के आरोप में कार्रवाई की जाएगी। कपल का वीडियो इनके पीछे चल रहे लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से युवक को ढूढ़ने में कामयाब रही।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि हजरतगंज चौराहे के पास एक युवक-युवती स्कूटी पर यातायात नियम तोड़ते निकल रहे हैं। स्कूटी चला रहे युवक की गोद में बैठी युवती युवक को किस करते नजर आ रही है। मंगलवार देर शाम वीडियो वायरल होने पर यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल से स्कूटी सवार युवक-युवती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

एडीसीपी यातायात अजय कुमार सिंह ने कहा था कि वायरल वीडियो, चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर स्कूटी का नंबर पता लगाया जा रहा है। स्कूटी नंबर के आधार पर दोनों के विषय में जानकारी जुटाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *