बरेली में तीन बाइक पर 14 लड़कों का स्टंट करने का वीडियो वायरल, सभी का कटा चालान

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बरेली नैनीताल फोरलेन हाईवे का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तीन बाइकों पर सवार 14 लड़के स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद हरकत में आ गई है. फिलहाल अभी सभी लड़के पुलिस की पहुंच से दूर हैं. सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

बता दें कि पुलिस गाड़ी के नंबर के आधार पर तीनों गाड़ियों का चालान कर दिया है और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है. गौरतलब है कि वायरल हो रहे वीडियो में तीन बाइकों पर 14 लड़के सवार हैं, एक बाइक पर छह बाकी दो बाइकों पर चार-चार युवक बैठकर रील बनाते नजर आ रहे हैं.

आपको बता दें कि जिस रास्ते से युवक गुजर गुजर रहे थे उस रास्ते पर कोतवाली देवरनियां भी पड़ती है. लेकिन किसी की भी नजर उन लड़कों पर नहीं पड़ी. फिलहाल वायरल वीडियो रविवार का बताया जा रहा है. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है.

पूरे प्रकरण में एसपी ग्रामीण ने बताया की नंबर प्लेट के आधार पर बाइकों के चालान किये गये है. साथ ही चेतावनी भी दी है कि ऐसे स्टंट कर अपनी और दूसरों की सुरक्षा खतरें में डालने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *