कबीर सिंह की अपार सफलता के बाद निर्माता मुराद खेतानी ने वर्ष 1988 में आई अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म तेजाब के रीमेक की घोषणा की थी। उस समय खेतानी इस रीमेक को कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर के साथ बनाने जा रहे थे। लेकिन फिल्म की सिर्फ घोषणा होकर रह गई आगे कुछ पता नहीं चला।
अब एक बार फिर से मुराद खेतानी का कहना है कि वे तेजाब के रीमेक पर काम शुरू करने वाले हैं। अब फिल्म के लिए रणवीर सिंह और जाह्नवी कपूर के साथ काम करने का विचार बनाया जा रहा है। जाह्नवी और रणवीर से संपर्क करने का फैसला किया है। इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद कार्तिक और श्रद्धा ही थे, लेकिन किन्हीं कारणों के कारण मकेर्स जाह्नवी कपूर और रणवीर सिंह को कास्ट कर रहे हैं।
हालांकि अभी तेजाब के रीमेक की फाइनल कास्ट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यदि फिल्म के लिए रणवीर के साथ जाह्नवी कपूर को कास्ट किया गया तो यह दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। जिस तरह से अभी तक तेजाब के रीमेक के लिए स्टार कास्ट फाइनल नहीं हो पाई उसी तरह से अभी तक इस फिल्म के लिए लेखक निर्देशक की भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वर्ष 1988 में प्रदर्शित हुई तेजाब का निर्देशन एन.चन्द्रा ने किया था। यह उनकी पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म रही थी। इससे पहले उन्होंने नाना पाटेकर, निशा सिंह, मदन जैन अभिनीत फिल्म अंकुश का निर्देशन किया था। यह उनकी पहली डेब्यू निर्देशक फिल्म थी।
ज्ञातव्य है कि रणवीर सिंह पिछले दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में दोहरी भूमिका में नजर आए थे। सर्कस वर्ष 2022 की असफलतम फिल्मों की सूची में टॉप में रही थी। इस फिल्म में रणवीर के साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े और वरुण शर्मा भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आए थे। वहीं दूसरी जाह्नवी कपूर की बात करें तो आखिरी बार जाह्नवी हाल ही में ओटीटी प्लेटफार्म पर प्रदर्शित हुई फिल्म मिली में नजर आईं हैं। मिली फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है। इससे पहले वे गुड लक जेरी में नजर आई थी। ओटीटी पर रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी।
