नई दिल्ली । दिल्ली के कंझावला कांड मामले में स्पेशल CP लॉ एंड ऑर्डर सागर प्रीत हुड्डा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमारी 18 टीम इसमें काम कर रही हैं।
हुड्डा ने कहा कि हमने 5 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में हमें पता लगा है कि इसमें 2 और लोग आशुतोष व अंकुश खन्ना शामिल हैं। हमारी टीम छापेमारी कर रही है ।
उन्होंने बताया कि हमने चश्मदीद गवाह का बयान दर्ज़ किया है। पूछताछ में पता चला कि गाड़ी दीपक नहीं अमित चला रहा था। पोस्टमॉर्टम के दौरान यौन शोषण का कोई सबूत नहीं मिला है ।
साथ ही हम 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं। हम जल्द से जल्द चार्जशीट फाइल करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके ।
आपको बता दे कि बीते रविवार की तड़के दिल्ली के बाहरी इलाके में लगभग 12 किमी तक एक कार द्वारा घसीटे जाने के बाद हुई 20 वर्षीय महिला अंजलि की मौत हो गई थी ।
