पैन स्टूडियो ने 100 करोड़ रुपये में खरीदे पुनर्जन्म पर आधारित सूर्या 42 के अधिकार

मनोरंजन

पिंकविला की ताजा रिपोर्ट की मानें तो तमिल सुपरस्टार सूर्या की 42वीं फिल्म के अधिकार पैन स्टूडियोज के जयंतिलाल गढ़ा ने पूरे 100 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। इतना ही नहीं, हैरानी की बात यह है कि यह अब तक किसी भी तमिल फिल्म के लिए हुई सबसे महंगी डील बताई जा रही है। समाचारों के अनुसार फिल्म स्टार से जुड़े करीबी सूत्रों ने कहा, सूर्या 42 के हिंदी अधिकार जयंतिलाल गढ़ा ने 100 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। यह सूर्या की किसी भी हिंदी फिल्म के लिए अभी तक की सबसे महंगी डील है। साथ ही तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी यह एक सबसे बड़ी महंगी फिल्म है। निर्माता इस फिल्म को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोडऩे वाले हैं। यह फिल्म एक बड़ी धमाकेदार एडवेंचर्स एक्शन फिल्म होने वाली है। जो देशभर के सभी दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब होगी।

दिलचस्प बात यह है कि पैन स्टूडियो ने इस मेगा डील में फिल्म के डिजिटल, सैटेलाइट्स और थियेट्रिकल सभी हिंदी राइट्स हासिल कर लिए हैं।

200 करोड़ के मेगा बजट में बनी है फिल्म
तमिल निर्देशक शिवा की यह फिल्म एक बिग बजट फिल्म है। जिसे बनाने में निर्माताओं ने कथित तौर पर 200 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म को 10 भाषाओं में प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें हिन्दी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ विशेष रूप से शामिल हैं। इस फिल्म में सुपरस्टार सूर्या के साथ अदाकारा दिशा पाटनी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। यह उनकी पहली तमिल फिल्म होने जा रही है। दिशा पाटनी को हिन्दी भाषी दर्शक बागी, भारत सरीखी फिल्मों में देख चुके हैं। जिसे लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह है।

सिने गलियारों में बहती हुई हवाओं का कहना है कि सूर्या की यह फिल्म पुर्नजन्म पर आधारित है। सूर्या गत वर्ष दर्शकों के सामने ईटी और विक्रम में नजर आए थे। हालांकि व्यावसायिक तौर पर ईटी हिन्दी में असफल रही थी लेकिन दक्षिण में जरूर इसने मोटी कमाई की थी। वहीं दूसरी विक्रम में वे कैमियो भूमिका में नजर आए थे लेकिन उनके किरदार की चर्चा पूरी फिल्म में रहती है। अन्त के 15 मिनट में परदे पर आकर उन्होंने इस फिल्म के मुख्य अभिनेता कमल हासन को अपने अभिनय से पीछे छोडऩे में सफलता प्राप्त की थी। दर्शकों ने सूर्या की इस छोटी भूमिका को ही अहम् मानते हुए जबरदस्त प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *