ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए आज मुंबई स्थानांतरित किया जाएगा

टॉप न्यूज़ स्पोर्ट्स

देहरादून। भारत के चोटिल विकेटकीपर ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए बुधवार को देहरादून से मुंबई शिफ्ट किया गया। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के निदेशक श्याम शर्मा ने यह जानकारी दी है। पिछले 30 दिसंबर की सुबह दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर पंत की मसीर्डीस कार रोड डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी।

25 वर्षीय पंत को देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल भर्ती कराया गया था। श्याम शर्मा ने पुष्टि की कि पंत को आगे के इलाज के लिए मुंबई ले जाया जाएगा। उन्होंने आईएएनएस से कहा, “पंत को आज मुंबई शिफ्ट किया जाएगा। उन्हें वहां किस अस्पताल में भर्ती किया जाएगा, यह बाद में बताया जाएगा।”

श्याम शर्मा ने पुष्टि की कि पंत को मुंबई शिफ्ट करने का फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा लिया गया है। इस महत्वपूर्ण फैसले की प्रक्रिया में बोर्ड सचिव जय शाह भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *