आईएस के हमलों में आठ इराकी नागरिक मारे गए

विदेश

बगदाद | इराक के पूर्वी दियाला प्रांत में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादी ग्रुप के हमलों में कुल आठ नागरिक मारे गए और सात अन्य घायल हो गए। अधिकारी ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि सोमवार शाम को आईएस के आतंकवादियों ने राजधानी बगदाद से करीब 70 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में खालिस शहर के पास एक गांव के बाहर एक कार पर हमला किया।

बाद में, आतंकवादियों ने कार के पास जमा ग्रामीणों पर गोलियां चलाईं।

एक प्रांतीय सुरक्षा सूत्र ने शिन्हुआ को बताया कि इराकी सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचे और हमलावरों की तलाश की।

प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया ‘अल-सुडानी, जो इराकी बलों के कमांडर-इन-चीफ भी थे, उन्होंने हमलों की जांच के लिए दियाला ऑपरेशंस कमांड से एक उच्च रैंकिंग प्रतिनिधिमंडल भेजा है।

पिछले महीनों में, इराकी सुरक्षा बलों ने चरमपंथी उग्रवादियों के खिलाफ उनकी गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए अभियान चलाए हैं।

2017 में आईएस की हार के बाद से इराक में सुरक्षा स्थिति में सुधार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *