नासिक । महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार रात एक बस में आग लग गई। आग लगने से लगभग 11 लोगों की मृत्यु हुई है। शवों को और घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के मुतबिक हम अभी भी डॉक्टर की पुष्टि के साथ मृत्यु की सही संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासिक बस हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
