‘पारिवारिक विवाद’ को लेकर बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या

अपराध उत्तर प्रदेश कानपूर गोरखपुर राज्य लखनऊ वाराणसी शहर

कानपुर । उत्तर प्रदेश के महाराजपुर थाना क्षेत्र के घाघुखेड़ा गांव में 30 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके बड़े भाई ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की पहचान जगदीश यादव के बेटे शिव बहादुर के रूप में की है।

रविवार को परिजनों ने घर के बरामदे में चारपाई पर गंभीर चोट के निशान के साथ शिव का शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी।

आरोपी धनंजय सिंह हत्या करने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

मृतक शिव बहादुर वकील थे और कानपुर कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धनंजय शनिवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में चला गया था। उसका छोटा भाई शिव बहादुर बरामदे में सो रहा था। धनंजय की पत्नी साक्षी ऊपर की छत पर घर की अन्य महिलाओं के साथ सो रही थी।

हत्या का खुलासा रविवार सुबह तब हुआ, जब शिव बहादुर की भाभी साक्षी नीचे आईं और बरामदे में चारपाई पर पड़े गंभीर चोटों के निशानों के साथ उनका शरीर देखा। उसने तुरंत शोर मचाया।

पुलिस ने बताया कि धनंजय ने शिव बहादुर की बेरहमी से हत्या कर दी। उसका चेहरा कुचला गया था। पुलिस ने उसके पास से खून के धब्बे वाली एक टूटी हुई छड़ी बरामद की है। घटना के बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गया।

वारदात के पीछे का कारण पारिवारिक और संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *