बांग्लादेश जब आज़ाद हुआ तब भारत ने हमारा समर्थन किया, मै शुक्रिया करती हूं – शेख हसीना

टॉप न्यूज़ देश विदेश

नई दिल्ली । बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि भारत हमारा हमेशा से एक अच्छा साथी रहा है। मैं भारत-बांग्लादेश के बीच एक सकारात्मक वार्ता की अपेक्षा रखती हूं। हमारा देश जब आज़ाद हुआ तब भारत और भारत के लोगों ने हमारा समर्थन किया,उस दौरान किए गए भारत के योगदान का मैं शुक्रिया करती हूं ।

हसीना ने कहा कि हमारी प्राथमिकता लोगों के मुद्दों, गरीबी उन्मूलन और अर्थव्यवस्था को विकसित करना है। इन मुद्दों के साथ, मुझे लगता है कि हम दोनों देश एक साथ काम करते हैं ताकि न केवल भारत और बांग्लादेश में बल्कि पूरे दक्षिण एशिया में लोगों को बेहतर जीवन मिल सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *