राजीव गांधी की 78वीं जयंती पर राहुल गांधी और प्रियंका ने दी श्रद्धांजलि

टॉप न्यूज़ देश

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को वीर भूमि पर अपने दिवंगत पिता राजीव गांधी की 78वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने एक ट्वीट में लिखा, “पापा, आप हर पल मेरे साथ, मेरे दिल में हैं। मैं हमेशा प्रयास करूंगा कि देश के लिए जो सपना आपने देखा उसे पूरा कर सकूं।”

राहुल गांधी ने अपने इस ट्वीट में राजीव गांधी की एक वीडियो भी शेयर किया है।

इस बीच, कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया : “हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर याद करते हैं। वह ’21वीं सदी के भारत के वास्तुकार’ के रूप में सम्मानित हैं, यह उनकी दूरदर्शिता ही थी, जिसने भारत में आईटी और दूरसंचार क्रांति की शुरुआत की। आज हम उनकी विरासत का जश्न मनाते हैं।”

इस अवसर को चिह्न्ति करने के लिए युवा कांग्रेस (आईवाईसी) दिवंगत प्रधानमंत्री के कार्यो को उजागर करने के लिए तालकटोरा स्टेडियम में एक कार्यक्रम आयोजित करेगी।

आईवाईसी के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने कहा, “राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे, जिन्होंने एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में काम किया। देश अभी भी उनकी दृष्टि का लाभ उठा रहा है। उनकी दूरदर्शिता ने ही भारत को मजबूत, आधुनिक राष्ट्रों की श्रेणी में ला खड़ा किया है।”

पार्टी की युवा शाखा ने राजीव गांधी को ‘सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार क्रांति का जनक’ कहा।

राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *