बिहार के जुमई जिले में एक कुएं से महिला और उसके 3 बच्चों के शव बरामद

अपराध बिहार राज्य

जमुई । बिहार के जमुई जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक कुएं से महिला और तीन बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। पुलिस इसे आत्महत्या की घटना बता रही है तथा मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने चंदमंडी थाना के गादी धनवे गांव के एक कुंए से तीन बच्चों और उसकी मां का शव बरामद किया गया है।

झाझा के पुलिस उपाधीक्षक रविशंकर प्रसाद ने आईएएनएस को बताया कि मृतकों की पहचान बबीता देवी (37), पुत्र कृष्ण कुमार (9), अंकुश कुमार (7) तथा दिलखुश कुमार (5 ) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि सभी शवों को पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

बताया जाता है कि बबीता की शादी करीब 12 वर्ष पहले धनवे गांव निवासी पप्पू यादव से हुई थी। पप्पू कोलकाता में मजदूरी का काम करता है। घटना के समय भी वह कोलकाता में ही था।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि प्रथम ²ष्टया मामला पारिवारिक विवाद में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *