लालू यादव की तबीयत में सुधार, बेटी सीमा भारती से शेयर कीं तस्वीरें

टॉप न्यूज़ देश बिहार राज्य

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की तबीयत में पहले से सुधार आया है, लालू की बेटी मीसा भारती ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। मीसा भारती ने कहा, “आप सब की दुआओं और एम्स दिल्ली की अच्छी चिकित्सीय देख-रेख से आदरणीय लालू प्रसाद जी की तबीयत में काफी सुधार है। अब आपके लालू जी बिस्तर से उठकर बैठ पा रहे हैं। सहारा लेकर खड़े हो पा रहे हैं। हर मुसीबत से लड़कर बाहर आने की कला लालू जी से बेहतर कौन जानता है।” “अपने मनोबल और आप सब की दुआओं की बदौलत लालू जी की स्थिति अब काफी बेहतर है। कृपया अफवाहों पर ध्यान ना दें। साथ बनाए रखें, दुआओं में लालू जी को याद रखें।”

दरअसल डॉक्टरों ने उनके मेडिकल हिस्ट्री को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए लालू को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया है। लालू यादव राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10, सर्कुलर रोड पर सीढ़ियों से गिर गए थे। इससे उनके दाएं कंधे में फ्रैक्च र हो गया था और कमर में भी चोट आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *