LPG घरेलू सिलेंडर की कीमत में लगी आग! फिर बढ़े दाम

टॉप न्यूज़ बाजार बुलेटिन

नई दिल्ली: LPG Cylinder Price Hike Today: आम आदमी की महंगाई से कमर टूटती जा रही है. फिर एक बार एलपीजी घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में इजाफे की खबर है. जुलाई महीने के शुरुआती हफ्ते में ही महंगाई की मार लगी है. एलपीजी घरेलू सिलेंडरों की कीमतें 50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ गयी हैं. बता दें नई कीमतें आज यानि बुधवार से ही लागू हो चुकी हैं. सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने बुधवार सुबह 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा किया है. राजधानी दिल्ली में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ने के बाद 1,053 रुपये हो गई है.

5 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में भी इजाफा
आज यानि बुधवार सुबह 5 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है. 5 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम 18 रुपये प्रति सिलेंडर के हिसाब से बढ़ें हैं. बता दें इससे पहले 19 मई को एलपीजी घरेलू सिलेंडरों के दामों में इजाफा हुआ था. पिछली बार भी 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़े थे.

कमर्शियल एलपीजी के नए कनेक्शन के बढ़े थे दाम
वहीं 28 जून को ही नये एलपीजी गैस कनेक्शन पर सिक्योरिटी डिपॉजिट को बढ़ाया गया था. 16 जून को एलपीजी घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के नए कनेक्शन पर भी 750 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया था.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *