Coronavirus: भारत में कोरोना के मामले लगातार 17 हजार से ज्यादा, 29 की मौत

टॉप न्यूज़ देश

नई दिल्ली: भारत में कोरोना (Coronavirus) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. हर दिन 17 हजार से ज्यादा नए मामले मिल रहे हैं. बीते 24 घंटों में पूरे देश में 17,092 मामले मिले हैं, तो 29 लोगों की मौत हो गई. हालांकि भारत में सक्रिय मामले लगातार एक लाख के ऊपर बने हुए हैं. स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मरीजों (Active Cases) की संख्या 1,09,568 तक पहुंच चुकी है. ये जनवरी 2022 के बाद सबसे ज्यादा मामले हैं.

भारत में कोरोना से जुड़े अहम आंकड़े

भारत में अब तक 197.84 करोड़ टीके लगे

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 197.84 करोड़ (1,97,84,80,015) से अधिक हो गया. इस उपलब्धि को 2,57,98,020 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है. वहीं, 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था. अब तक 3.68 करोड़ (3,68,29,621) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी. नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.54 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटों में 14,684 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,28,51,590 हो गई है. मौजूदा समय में भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 1,09,568 है. सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.25 प्रतिशत हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *