उत्तराखंड बस दुर्घटना : घटनास्थल पर पहुंचे सीएम धामी और शिवराज सिंह चौहान

उत्तराखंड राज्य

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा रिखाऊं खड्ड के पास बस दुर्घटना में 26 लोगों की जान चली गई है। वहीं घटनास्थल पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। दोनों यहां अधिकारियों से बातचीत कर हालात का जायजा ले रहे हैं। सीएम शिवराज देर रात देहरादून पहुंचे थे। देहरादून पुलिस कंट्रोल रूम में उत्तराखंड के अधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक की थी। उन्होंने उत्तरकाशी में चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली थी। इसके बाद रात में ही सीएम शिवराज हॉस्पिटल पहुंचे। यहां घायलों से मुलाकात की। अब वह सीएम धामी के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *