CORONAVIRUS IN INDIA : बीते 24 घंटों में सामने आए 3,712 नए मामले, दर्ज हुई इतनी मौतें

टॉप न्यूज़ देश

नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर कोविड के मामले बढ़ रहे है। गुरुवार को बीते 24 घंटे में देश में 3,712 नए मामले सामने आए हैं, जबकि बुधवार को इसी अवधि में यह आंकड़ा 2,745 था। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड से पांच मरीजों की मौत हुई है। जिसके चलते मौत का आंकड़ा बढ़कर 5,24,641 हो गया है।

इसी अवधि में कोरोना से ठीक हुए मरीजों की 2,584 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। कोविड को मात द अब 4,26,20,394 हो गया है।

भारत की रिकवरी रेट 98.74 प्रतिशत है।

डेली पॉजिटिविटी रेट में 0.84 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.67 प्रतिशत रहा।

गुरुवार की सुबह तक, भारत का कोविड 19 वैक्सीनेशन कवरेज 193.70 करोड़ से ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *