मथुरा: जयमाल के बाद दुल्‍हन का कत्‍ल, गोली मारकर फरार हो गया सिरफिरा

अपराध उत्तर प्रदेश कानपूर गोरखपुर राज्य लखनऊ वाराणसी शहर

उत्‍तर प्रदेश के मथुरा में एक शादी समारोह के दौरान जयमाल के तुरंत बाद दुल्‍हन का कत्‍ल कर दिया गया। दुल्‍हन जैसे ही जयमाल स्‍टेज से उतरकर सहेलियों के साथ अपने कमरे में पहुंची, गांव के ही रहने वाले एक सिरफिरे युवक ने गोली मारकर उसकी हत्‍या कर दी। इतनी बड़ी वारात को अंजाम देने के बाद सिरफिरा सबकी आंखों के सामने से फरार हो गया।

मामला नौहझील थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार गांव में खूबीराम की बेटी काजल की गुरुवार को शादी थी। बारात का स्‍वागत धूमधाम से हुआ। इसके बाद जयमाल की रस्‍म निभाई गई। जयमाल के थोड़ी देर बाद दुल्‍हन की सहेलियां और घर की महिलाएं दुल्‍हन को लेकर उसके कमरे में गईं। आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक सिरफिरा लड़का वहां पहुंच गया। उसने दुल्‍हन को गोली मार दी। गोली दुल्‍हन के चेहरे पर लगी जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

गोली की आवाज सुनकर बाहर मौजूद लोग भी भागकर घर में पहुंचे लेकिन गोली मारने वाला युवक सबके सामने से छत से कूद कर भाग गया। मारी गई दुल्‍हन के पिता खूबी राम ने पुलिस को दी तहरीर में पूरी घटना का विवरण दिया है। इतनी बड़ी वारदात की सूचना पर जिला पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों से पूरी जानकारी ली। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में लगातार छापे मार रही है। उधर, इस वारदात के चलते मारी गई दुल्‍हन के घर ही नहीं पूरे गांव में मातम का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *