Birbhum Violence Case: बीरभूम हिंसा मामले में ममता बनर्जी की दो टूक, कहा-ये बंगाल है उत्तर प्रदेश नहीं…आरोपियों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई

टॉप न्यूज़ देश

कोलकाता।पश्चिम बंगाल (West Bengal) में बीरभूम जिले (Birbhum Violence) के रामपुरहाट में सोमवार को हुई हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद विपक्ष ने ममता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है |
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, सरकार हमारी है हम कभी नहीं चाहेंगे कि किसी की मृत्यु हो। रामपुरहाट की घटना दुर्भाग्पूर्ण है, घटना के बाद हमने तुरंत OC, SDPO को बर्ख़ास्त किया। मैं कल रामपुरहाट जाऊंगी।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्ष के हमलो का जवाब देते हुए कहा, ‘सरकार हमारी है और हमें अपने राज्य के लोगों की चिंता है.’ ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा है कि ‘हम कभी नहीं चाहेंगे कि किसी भी नागरिक को तकलीफ हो. बीरभूम, रामपुरहाट की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.’

गुजरात राजस्थान में इस तरह की और भी घटनाएं हुईं, मैं रामपुरहाट की घटना को सही नहीं ठहरा रही हूं, हम बिना किसी पक्षपात के कार्रवाई करेंगे।

ये बंगाल है कोई उत्तर प्रदेश नहीं है मैंने तृणमूल के प्रतिनिधिमंडल को हाथरस भेजा था लेकिन हमें वहां घुसने नहीं दिया गया। लेकिन हम किसी को यहां आने से नहीं रोक रहे है।

कांग्रेस नेता ने की अनुच्छेद 355 लागू करने की मांग
बता दें, इससे पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल में संविधान के अनुच्छेद 355 को लागू करने का आग्रह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से किया. उन्होंने कहा राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह खराब हो चुकी है. वहां के लोग डरे-सहमे रहते हैं उनकी सुरक्षा के लिए राज्य में अनुच्छेद 355 लागू कर दिया जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *