महाशिवरात्रि पर सीएम योगी अदित्यनाथ ने किया रुद्राभिषेक, अखिलेश, माया ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश कानपूर गोरखपुर राज्य लखनऊ वाराणसी शहर

लखनऊ। महाशिवरात्रि के पर्व पर यूपी के मुख्यमंत्री अदित्यनाथ ने गोरखपुर मंदिर में परिसर में विधि-विधान से देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक कर विश्व-कल्याण की कामना की। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व लोक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा देता है। देवों के देव महादेव जनमानस में सर्वमान्य रूप से पूजे जाते हैं। पर्व व त्योहार हमारी परंपरा और राष्ट्रीयता को मजबूत करने के प्रेरणास्पद अवसर हैं। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित ज्योतिलिर्ंग राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं।

उन्होंने प्रदेशवासियों से महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर किए जाने वाले सभी अनुष्ठानों में कोविड-19 के प्रोटोकाल का पूर्ण पालन करने की अपील भी की है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की भक्ति का यह विशेष दिन है। शिव कल्याण स्वरूप और शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता माने जाते हैं। नफरत, विद्वेष और अलगाव की प्रवृत्तियों के विष को नष्ट किया जाना आज भी समय की मांग है। उन्होंने कामना की है कि भगवान शिव सभी को शांति, समृद्धि, सौहार्द और सौभाग्य का आशीर्वाद दें।

बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि समस्त देशवासियों व खासकर उत्तर प्रदेश के लोगों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे यही कामना, ताकि लोग विशेषकर रोजी-रोजगार के मामले में आत्मनिर्भर बनकर आत्म-सम्मान के साथ इज्जत का जीवन जी सकें।

–आईएएनएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *