देश में कोरोना के 11,499 नए मामले, 255 की मौत

टॉप न्यूज़ देश

नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 11,499 नए मामले सामने आए। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को दी। तो वहीं कोरोना से एक दिन में 255 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,13,481 हो गई है।

इस बीच, कोरोना के 1,21,881 सक्रिय मामले हैं। देश में पॉजिटिविटी रेट 0.28 प्रतिशत है।

मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में 23,598 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,22,70,482 हो गई है। भारत की रिकवरी रेट 98.52 प्रतिशत है।

देशभर में कुल 11,36,133 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 76.57 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए हैं।

इस बीच, वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.36 प्रतिशत है जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 1.01 प्रतिशत है।

देश में बीते 24 घंटे में 28.29 लाख से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी गई हैं, जिससे भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज आज सुबह तक 177.17 करोड़ तक पहुंच गया है। यह 2,02,74,848 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

मंत्रालय के अनुसार, 11.80 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज अभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।
(आईएएनएस)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *