बॉक्स ऑफिस की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी गंगूबाई काठियावाड़ी, पहला दिन सिर्फ 10 करोड़

मनोरंजन

शुक्रवार 25 फरवरी को सिनेमाघरों में 100 ऑक्यूपेसी के साथ प्रदर्शित हुई निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की आलिया भट्ट अभिनीत गंगूबाई काठियावाड़ी बॉक्स ऑफिस की अपेक्षाओं में खरी नहीं उतरी है। इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा था कि पहले दिन कम से कस 15 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होगी, हालांकि ऐसा नहीं हुआ। बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन करीब 9.50 से 10 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि यह आंकड़ा इसलिए काबिल-ए-तारीफ है क्योंकि यह पूरी तरह से महिला प्रधान फिल्म है। नामी सितारों में सिर्फ अजय देवगन शामिल हैं, लेकिन वे कुछेक मिनटों के लिए परदे पर नजर आए हैं।
बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक, गंगूबाई काठियावाड़ी ने मुंबई में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके अलावा उत्तरी भारत में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। वहीं दक्षिण भारत की बात करें तो वहाँ फिल्म अपनी जगह बनाने में थोड़ी सी चूक गई, क्योंकि वहाँ पहले ही अजित कुमार और पवन कल्याण जैसे सुपरस्टार की फिल्मों की चर्चा है। इन दोनों की फिल्मों वलीमै और भीमला नायक को जबरदस्म ओपनिंग मिली है।
लगभग 10 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग करने वाली आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी बॉलीवुड की सेकंड हाईएस्ट ओपनर फिल्म बन सकती है। खास बात तो यह है कि भारत के अलावा आलिया भट्ट की यह फिल्म यूएस और यूके में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। गंगूबाई को सफल फिल्म साबित होने के लिए सिनेमाघरों से कम से कम 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *