बड़ी खबर : 15 रुपये महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, जाने वजह

टॉप न्यूज़ बाजार बुलेटिन

नई द‍िल्‍ली : रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का असर दुनियाभर में बड़ा असर देखने को मिला रहा है. दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध ने पूरी दुनिया के लिए टेंशन बढ़ा दी है. वैश्‍व‍िक स्‍तर पर अब इसका असर अलग-अलग पड़ रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल सात साल के हाई लेवल 103.78 डॉलर पर पहुंच गया है.

इससे पहले अगस्‍त 2014 में क्रूड ऑयल का दाम 105 डॉलर प्रति बैरल तक गया था. ऐसे में आने वाले दिनों में तेल के दामों बढ़ोतरी हो सकती है और इसका असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिल सकता है.

इस तरह हो लागू होगी बढ़ोतरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माना जा रहा है कि 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम15 रुपये तक बढ़ने की संभावना है. हालांकि इसमें राहत वाली बात यह रहेगी कि कीमतों में बढ़ोतरी तेल कंपनियों की तरफ से दो से तीन चरण में लागू की जाएगी. आइए आपको बताते हैं पेट्रोल-डीजल महंगे होने के तीन बड़े कारण…

पहला कारण
बीते करीब ढाई महीने से कच्चे तेल की कीमतों में 27 प्रतिशत बढ़ोतरी देखने को मिली है. क्रूड का दाम बढ़कर 103 डॉलर के पार पहुंच गया है. भारत अपनी तेल तेल जरूरत का 85 प्रत‍िशत आयात करता है. क्रूड ऑयल के र‍िकॉर्ड लेवल पर पहुंचने के बाद पेट्रोल-डीजल के भाव में इजाफा तय माना जा रहा है.

दूसरा कारण
देश की बड़ी तेल कंपनियों ने दिवाली के बाद पेट्रोल और डीजल के रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है. उस समय से अब तक कच्चा तेल 20 डॉलर प्रति बैरल से भी ज्यादा महंगा हो गया. कीमतें स्थिर रखने से कंपनियों के प्रॉफिट पर असर पड़ रहा है. फिलहाल दिल्‍ली में पेट्रोल 95.41 रुपये और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इस कारण भी तेल कंपनियां कीमतें बढ़ सकती हैं.

तीसरा कारण
रूस-यूक्रेन युद्ध से कच्‍चे तेल के उत्‍पादन और आपूर्त‍ि पर असर पड़ेगा. रूस दुन‍िया का बड़ा तेल उत्‍पादक देश है और प्राकृत‍िक गैस का न‍िर्यातक है. भारत इन दोनों ही चीजों का आयात करता है. ऐसे में आने वाले समय में कच्‍चे तेल की कीमतों में और तेजी का अनुमान है. जानकारों का कहना है युद्ध लंबा चला तो कच्‍चे तेल की कीमत 120 डॉलर तक पहुंच सकती हैं.

सीएनजी और रसोई गैस भी होगी महंगी!
प्राकृत‍िक गैस की आपूर्त‍ि बाध‍ित होने से आने वाले समय में घरेलू बाजार में रसोई गैस और सीएनजी के दाम में भी तेजी आने की संभावना है. जानकारों का मानना है क‍ि नेचुरल गैस और सीएनजी के रेट भी 10 से 15 रुपये तक बढ़ सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *