CORONAVIRUS IN INDIA: बीते 24 घंटों में सामने आए ढाई लाख से ज्यादा केस, दर्ज हुई 441 मौतें

टॉप न्यूज़ देश

नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,82,970 नए मामले सामने आए, जो कि मंगलवार की तुलना में 18 फीसदी ज्यादा है। एक दिन में 441 मौतें दर्ज की गई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,87,202 हो गई। ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को साझा किए। भारत में मंगलवार को कोरोना के 2,38,018 नए मामले सामने आए और 310 मौतें हुई हैं।

देस में कोरोना के 18,31,000 सक्रिय मामले हैं, इसी के साथ कुल पॉजिटिविटी रेट 4.83 प्रतिशत हो गया है।

देशभर में ओमिक्रॉन वेरिएंट की संख्या बढ़कर 8,961 हो गई है, जो मंगलवार की तुलना में 0.79 प्रतिशत ज्यादा है।

देश में बीते 24 घंटों में 1,88,157 मरीजों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,55,83,039 हो गई है। इसी के साथ भारत की रिकवरी रेट 93.88 हो गई है।

देशभर में कुल 18,69,642 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 70.74 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए हैं।

बीते 24 घंटों में लोगों को 76 लाख से ज्यादा वैक्सीन खुराक देने के साथ, भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज बुधवार सुबह तक 158.88 करोड़ तक पहुंच गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार सुबह तक 12.84 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन खुराक अभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

–आईएएनएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *