रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई है. शादी के बाद दोनों की साथ में ये पहली फिल्म है. 24 दिसंबर को फिल्म को भारत में 83 लगभग 3741 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म की कहानी क्रिकेट से जुड़ी है इसलिए लोगों में फिल्म देखने के लिए एक अलग तरह का उत्साह है। यह फिल्म 1983 वर्ल्ड कप पर आधारित है। फिल्म का मुकाबला अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष की फिल्म ‘अतरंगी रे’ से पहले ही रिलीज हो चुकी फिल्मों ‘स्पाइडर-मैन’ और ‘पुष्पा’ से है। फिल्म की रिलीज के बाद लोगों की निगाहें इसके पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकी हैं. फिल्म से उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म पहले दिन ‘सूर्यवंशी’ के रिकॉर्ड को तोड़ देगी, लेकिन रणवीर सिंह ऐसा नहीं कर पाए।
क्रिसमस की छुट्टी का लाभ
फिल्म 83 को लेकर बनी चर्चा को देखकर लगा कि बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ा जा सकता है, लेकिन मेकर्स को इसका उतना फायदा नहीं मिला. मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, कोलकाता और बैंगलोर जैसे मेट्रो शहरों में फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिली है, लेकिन छोटे शहरों में इसमें 10 से 30 फीसदी की गिरावट देखी गई है। अब माना जा रहा है कि फिल्म को क्रिसमस की छुट्टी का फायदा मिल सकता है.
पहले दिन की अच्छी शुरुआत
बॉक्स ऑफिस की पहले दिन की कमाई की बात करें तो 83 ने पहले दिन 14-15 करोड़ की कमाई की है. स्पाइडर मैन और पुष्पा इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई हैं, ऐसे में 83 की शुरुआत अच्छी मानी जाती है। माना जा रहा है कि वीकेंड पर 83 बॉक्स ऑफिस पर छलांग लगा देगी। ‘सूर्यवंशी’ के बाद यह दूसरी फिल्म है जिसने बड़ी ओपनिंग ली है। फिल्म ने ‘सूर्यवंशी’ के पहले दिन 26 करोड़ का कलेक्शन किया था।
’83’ 1983 विश्व कप में भारत की जीत की गाथा
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म ’83’ 1983 वर्ल्ड कप में भारत की जीत की गाथा पर आधारित है। रणवीर कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं जबकि दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी की भूमिका निभा रही हैं। उनके अलावा फिल्म में चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, साहिल खट्टर जैसे और भी कलाकार हैं।
