कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 796 नए केस, कुछ दिन बाद कोरोना मुक्त हो जायेगा देश

टॉप न्यूज़ देश

नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में थोड़ी कमी हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान मंगलवार सुबह आठ बजे तक कोरोना संक्रमित 796 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 946 रही। कोरोना संक्रमित 19 मरीजों की मौत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4 करोड़, 25 लाख, 04 हजार, 329 हो गई है, जबकि रिकवरी दर बढ़कर 98.76 प्रतिशत हो गया है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 10 हजार, 889 है। दैनिक संक्रमण दर 0.20 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 04 लाख, 06 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 79 करोड़, 45 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

185.90 करोड़ से ज्यादा को लगे टीके
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार सुबह 8 बजे तक 185 करोड़ 90 लाख से ज्यादा कोरोना रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 15.65 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोरोनारोधी टीके की अबतक कुल 190.18 करोड़ खुराक निःशुल्क उपलब्ध कराई जा चुकी है। इनमें 19.18 करोड़ टीके की खुराक अब भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *