65 साल की नीना गुप्ता का ये अवतार देख हो जाएंगे हैरान, हाफ पैंट पहन दिखा रही नखरें

मनोरंजन

नई दिल्ली : बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली 65 साल की नीना गुप्ता फैशन के मामले में भी किसी से कम नहीं है. वह अक्सर इस उम्र में बोल्ड रिवीलिंग ड्रेस पहन कर फैंस को हैरान कर दिया करती हैं. उन्हें भले ही लोग ट्रोल करें लेकिन वो इसकी परवाह नहीं करती है. इसी बीत नीना ने ह्वाइट शर्ट में अपना एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह अपनी अपनी सुपरहिट वेब सीरीज पंचायत-3 के फेमस गाने ‘हे राजा जी’ पर इतराती हुई नजर आ रही हैं.

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- क्या हुआ मंजु देवी?. वीडियो में नीना ह्वाइट शर्ट पहने हुए,आंखों पर गॉगल चढ़ाए और हाथों में रेड हैंड बैग लिए जाती हुई दिख रही हैं. अपने लुक को उन्होंने खुले बालों और पैरों में ह्वाइट शूज कैरी कर पूरा किया है. वीडियो के बैक गाउंड में हे राजा जी गाना बज रहा है. वीडियो में सब कुछ ठीक है लेकिन वह लॉन्ग शर्ट के नीचे ह्वाइट शर्ट पहने दिख रही है. उन्होंने बिना पैंट कैरी किये अपने लुक को पूरा किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स उनके फैशन सेंस की धज्जियां उड़ा रहे हैं. हालांकि कुछ लोगों का उनका लुक बेहद बढ़िया लग रहा है.

नीना के इस खूबसूरत वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं. कुछ फैंस उनके फैशन की दिल वाली इमोजी शेयर उनकी तारीफें कर रहे हैं. वहीं कुछ लोगों को कहना है कि इस उम्र में ऐसे कपड़े उन पर शोभा नहीं देते हैं. एक यूजर ने लिखा- पैंट पहनना भूल गईं प्रधानजी! दूसरे ने लिखा- पैंट कहा है आपकी नीनाजी. एक दूसरे ने लिखा- ये अपनी जवानी के शौक बुढ़ापे में पूरी कर रही हैं. इसके अलावा एक यूजर ने पंचायत सीरीज को लेकर कमेंट किया है – देख रहा है विनोद…. पंचायत का रोड़ भले ही विकास की राह देख रहा हो लेकिन इधर प्रधाईन का पूरा विकास हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *