इराक में हवाई हमला, 6 आईएस आतंकवादी ढेर

विदेश

बगदाद । इराक के पूर्वी प्रांत दियाला में एक हवाई हमले में शनिवार को चरमपंथी इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह के 6 आतंकवादी मारे गए, जिनमें आईएस का एक स्थानीय नेता भी शामिल है। ये जानकारी इराक के रक्षा सूत्रों ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने इराकी सेना के कर्नल एहाब मोहम्मद के हवाले से बताया कि खुफिया रिपोटरें के आधार पर, इराकी युद्धक विमानों ने दियाला प्रांत के उत्तरी हिस्से में उडीम इलाके में आईएस के ठिकानों पर हवाई हमला किया।

मोहम्मद ने कहा कि हवाई हमले में एक स्थानीय आईएस नेता समेत 6 आतंकवादी मारे गए।

जिन प्रांतों पर पहले आईएस के आतंकवादियों का नियंत्रण था, उन्होंने पिछले महीनों के दौरान उनकी तीव्र गतिविधियों को देखा है। इसके बावजूद भी उन्हें तलाशने के लिए बार-बार सैन्य अभियान चलाया गया।

इराक के सैन्य बलों ने 2017 में आईएस को हराया था। इसके बाद से इराक में सुरक्षा स्थिति में सुधार हो रहा है। हालांकि, आईएस के लड़ाके तब से शहरी केंद्रों, रेगिस्तानों और बीहड़ क्षेत्रों में फैल गए हैं। वे सुरक्षा बलों और नागरिकों के खिलाफ लगातार छापामार हमले कर रहे हैं। (आईएएनएस)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *