यूपी : रात 2 बजे भाई, जीजा, दोस्त समेत 5 रिश्तेदारों की फरसे से काटकर हत्या, आरोपी ने खुद को मारी गोली, मौत

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले दिल को झकझोर कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने फरसे से एक ही परिवार के पांच सदस्यों को काट डाला, फिर खुद को गोली मारकर मौत के नींद सो गया. घटना को अंजाम घर के बड़े बेटे ने दिया है. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मौके पर कई थानों की पुलिस के अलावा कई बड़े अफसर भी घटनास्थल पर पहुंच गए.

दरअसल, ये पूरा मामला किशनी थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा अरसारा का है. जहां घर के बड़े बेटे ने फरसे से काटकर 5 लोगों की हत्या कर दी. इसमें उनके रिश्तेदार और दोस्त भी शामिल हैं. दो अन्य महिला की भी हत्या की कोशिश हुई है. लेकिन वह बच गए. सभी लोगों की हत्या कर आरोपी युवक ने खुद को गोली मार ली है. जबकि दोनों घायल महिलाएं अस्पताल में भर्ती हैं.

जानकारी के मुताबिक इस वारदात को लगभग 2 बजे अंजाम दिया गया. बताया जा रहा है कि घर में शादी थी, जिसके चलते कई रिश्तेदार पहुंचे थे. हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. एसपी, आईजी और एडीजी सहित जिले के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

युवक की मामी और पत्नी गंभीर रूप से घायल
बता दें कि गोकुलपुर निवासी सुभाष चंद्र यादव के बेटे सोहवीर ने अपने ही परिवार के 5 लोगों हत्या कर दी. इनमे दो भाई, भाई व की पत्नी, दोस्त और जीजा शामिल थे. आरोपी युवक ने मामी और पत्नी को भी जाने से मारने की कोशिश की. लेकिन असफल रहा. घटना सूचना पर पहुंची पुलिस सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के दिया है. वहीं पुलिस आसपास के लोगों से वारदात के बारे में पूछताछ कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *