coronavirus update : कोरोना के 335 नए केस, संक्रमण से 24 घंटे में 5 मौते, फिर डराने लगा वायरस

टॉप न्यूज़ देश

नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस एक बार फिर डराने लगा है. सिंगापुर में लगातार सामने आ रहे है नए मामलों ने एक बार फिर सभी को दहशत में डाल दिया है. पिछले 24 घंटों में कोविड के 300 नए मामले सामने आए हैं. इसमें 5 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में 4 मरीज सिर्फ केरल से हैं, जबकि एक उत्तर प्रदेश से है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में रविवार को 335 नए कोरोना के दर्ज किये गए गए, जिसके बाद एक्टिव केस बढ़कर 1,701 हो गए हैं. इस बीच केरल में कोरोना का नए सबवैरिएंट JN.1 की भी पुष्टि हुई है.

अब तक 5 लाख से ज्यादा मौतें
गौरतलब है देश में कोरोना के अब तक 4 करोड़ 50 लाख 4 हजार 816 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं, कोरोना से 5 और मरीजों की मौत के बाद मरने वालों आंकड़ा बढ़कर अब 5 लाख 33 हजार 316 पहुंच गया है. बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 69 हजार 799 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक देश का रिकवरी रेड 98.81 फीसदी तो वहीं मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक देश में अब तक COVID-19 वैक्सीन की 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं.

सिंगापुर से लौट रहे शख्स में भी सब वैरिएंट
बीते 8 दिसंबर को केरल में कोविड-19 के सब वैरिएंट JN.1 का एक मामला सामने आया था. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया था कि 79 साल की महिला का 18 नवंबर को आरटी-पीसीआर टेस्ट रिजल्ट आया था. जिसमें इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी के हल्के लक्षण थे और वह कोविड-19 से ठीक हो चुकी है. इससे पहले सिंगापुर से लौटे तमिलनाडु के एक शख्स में भी JN.1 सब-वैरिएंट का पता चला था. वह व्यक्ति तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले का रहने वाला था और उसने 25 अक्टूबर को सिंगापुर की यात्रा की थी.

कर्नाटक सरकार की बुजुर्गों को सलाह
कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद कर्नाटक सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है. कर्नाटक सरकार ने केरल और अन्य राज्यों में कोविड मामलों में बढ़ोतरी के बाद बीमार बुजुर्गों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने की सलाह दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *