देश में आज 284 रेलगाड़ी कैंसिल, कई हिस्सों में शनिवार को बारिश का अनुमान

टॉप न्यूज़ देश

नई दिल्ली : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई हिस्सों में 28,29 और 30 जनवरी को बरसात होने का पूर्वानुमान जताया है। इस बीच रेलवे ने आज चलने वाली 284 ट्रेन रद्द कर दी हैं। यह जानकारी विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार सुबह दी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। सुबह और शाम कोहरा भी छाए रहने के आसार हैं। इस दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

इसके अलावा राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों और पंजाब के सुदूर इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सुबह घना कोहरा रह सकता है। हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 48 घंटों तक घने कोहरे का पूर्वानुमान है।

रेलवे के एक अधिकारी ने कहा है कि शुक्रवार को 284 ट्रेनों को रद करने का फैसला किया गया है। 41 ट्रेन को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। इसके अलावा 11 के समय में परिवर्तन और 20 के मार्ग में बदलाव किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *