मेडागास्कर के तट पर प्रवासी नाव पलटने से 22 लोगों की मौत

विदेश

एंटानानारिवो। प्रवासियों को ले जा रही एक नौका मेडागास्कर के तट पर पलट गई जिससे कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। मैरीटाइम एंड रिवर पोर्ट एजेंसी ने रविवार देर रात एक बयान में कहा कि कुल 47 लोगों को ले जा रही नौका शनिवार को मेडागास्कर के समुद्र में दुर्घटना के कारण पलट गई।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि उनमें से 23 लोगों को बचा लिया गया और लापता लोगों को निकालने का अभियान अभी भी जारी है।

बयान के मुताबिक, नौका फ्रांस के विदेशी द्वीप मयोटे की ओर जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *