2023 में समर सिंह का पहला धमाका, भोजपुरी एक्ट्रेस का रोमांस कर किया बुरा हाल

मनोरंजन

नए साल 2023 की शुरुआत के साथ ही भोजपुरी स्टार्स भी नए-नए गाने दर्शकों के लिए लेकर आ रहे हैं, जिनमें अलग ही मजा है. ऐसे कई गाने आ चुके हैं, जिसने नए साल की शुरुआत ही धमाकेदार की है. इसी कड़ी में अब देसी स्टार समर सिंह  भी शामिल हो गए हैं. उनका लेटेस्ट वीडियो सॉन्ग ‘कोमल कमर मुचकवलs पिया’  है. इसमें एक्ट्रेस शिल्पा राघवानी ने अपनी अदाएं दिखाई हैं. समर और शिल्पी की कैमिस्ट्री इसमें जंच रही है. इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

भोजपुरी गाना ‘कोमल कमर मुचकवलs पिया’  के वीडियो को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल की ओर से जारी किया गया है. इसमें देख सकते हैं कि एक्ट्रेस शिल्पा राघवानी ने समर सिंह की पत्नी का रोल प्ले किया है. ये बेहद ही रोमांटिक वीडियो सॉन्ग है. शिल्पी साड़ी में बेहद ही प्यारी लग रही हैं और अपनी अदाओं के साथ-साथ लटके-झटकों से भी फैंस और समर को लुभा रही हैं. समर का शिल्पी के साथ रोमांस करना ऑडियंश को भा रहा है. एक्ट्रेस ने भी अपने गजब के डांस मूव्स दिखाए हैं. उनके एक्सप्रेशंस और अदाएं सबकुछ कमाल की है. मगर वो इसमें वो काफी दुबली-पतली लग रही हैं. ये कमी आपको इसमें हल्की महसूस होगी, लेकिन गाने का म्यूजिक, बोल और दोनों स्टार्स का रोमांस आपको झूमने पर मजबूर कर देगा. शिल्पी छोटी उम्र होने की वजह से थोड़ी दुबली जरूर हैं मगर अपने एक्सप्रेशंस पर तो कहर ही ढा देती हैं. उनकी लाखों में फैन फॉलोइंग है. वीडियो को भी साढ़े तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

गाना ‘कोमल कमर मुचकवलs पिया’  को समर सिंह के साथ शिल्पी राज ने गाया है. दोनों की आवाज में इसे काफी पसंद किया जा रहा है. वीडियो को शिल्पी राघवानी पर फिल्माया गया है. राइटर अजित मंडल हैं. म्यूजिक शुभम राज ने दिया है. वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी हैं.

आपको बता दें कि जहां समर सिंह को देसी स्टार कहा जाता है वहीं, शिल्पी राघवानी को गोपालगंज की क्वीन कहा जाता है. वो गोपालगंज से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने भोजपुरी में अपनी पहचान टिकटॉक और रील वीडियो के दम पर बनाई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *