JAMMU AND KASHMIR : पुलवामा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

टॉप न्यूज़ देश

श्रीनगर। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के गुंडीपोरा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि एक और आतंकवादी मारा गया (कुल 2 आतंकी मारे गए), साथ ही दो एके राइफल बरामद की गईं है। तलाश जारी है।

रविवार को पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई थी।

जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, आतंकवादियों ने गोलियां चलानी शुरू दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

रविवार को, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार के हवाले से कहा था कि हमारे शहीद कांस्टेबल रियाज अहमद के हत्यारे सहित प्रतिबंधित आतंकी संगठन जेईएम के दो स्थानीय आतंकवादी मुठभेड़ में मारे गए। जेईएम आतंकवादी आबिद शाह ने हमारे निहत्थे सहयोगी की हत्या 13 मई को कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *