भारत में कोरोना के 1,68,063 नए केस सामने आए,नए मामलों में 6.4 फीसदी की गिरावट दर्ज

देश

नई दिल्ली । भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमितों के नए मामलों में 6.4 फीसदी की कमी दिखी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,68,063 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 277 लोगों की मौत हुई है। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी। एक दिन में कोरोना से 277 लोगों की मौत हुई है, इसी के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,84,213 हो गई।

देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 8,21,446 हो गए हैं, इसी के साथ कुल पॉजिटिविटी रेट 2.29 प्रतिशत हो गया है।

मंत्रालय ने कहा कि पूरे देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले बढ़कर 4,461 हो गए हैं। हालांकि, कुल ओमिक्रॉन पॉजिटिव मामलों में से 1,711 के ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। अब तक कुल 28 राज्यों में ओमिक्रॉन के मामले सामने आए हैं।

बीते 24 घंटे में 69,959 संक्रमितों के वायरस से ठीक होने के साथ रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,45,70,131 हो गई। इसी के साथ भारत की रिकवरी दर 96.36 प्रतिशत हो गई है।

देशभर में कुल 15,79,928 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत में अब तक 69.31 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए गए हैं।

बीते 24 घंटों में 92 लाख से ज्यादा वैक्सीन खुराक देने के साथ, देश का कोरोना टीकाकरण कवरेज 152.89 करोड़ तक पहुंच गया है।

अभी 17.11 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन खुराक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

–आईएएनएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *