बलरामपुर चिकित्सालय का 157वाँ स्थापना दिवस समारोह 3 फरवरी को

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित ऐतिहासिक बलरामपुर चिकित्सालय का 157वाँ स्थापना दिवस समारोह दिनांक 3 फरवरी 2026 को गरिमामय रूप से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर चिकित्सालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

स्थापना दिवस से पूर्व आज दिनांक 2 फरवरी 2026 (सोमवार) को निदेशक कार्यालय, बलरामपुर चिकित्सालय में मीडिया बंधुओं के साथ एक संवादात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें समारोह से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं। बैठक में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों की सराहनीय उपस्थिति रही।

बैठक के दौरान बताया गया कि स्थापना दिवस समारोह में चिकित्सालय की ऐतिहासिक यात्रा, वर्तमान उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं को प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक, नियमित एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारीगण सक्रिय रूप से सहभागिता करेंगे।

संवादात्मक बैठक के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों के लिए सहभोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी पत्रकार बंधुओं ने सहभागिता की।

बलरामपुर चिकित्सालय परिवार की ओर से मीडिया बंधुओं को स्थापना दिवस समारोह में आमंत्रित किया गया तथा कार्यक्रम की न्यूज़ कवरेज हेतु सहयोग का अनुरोध किया गया।

बलरामपुर चिकित्सालय प्रशासन ने मीडिया के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया की सकारात्मक भूमिका से आमजन तक स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जानकारी प्रभावी रूप से पहुँचती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *