10 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस प्रति वर्ष सम्पूर्ण विश्व में जागरूकता दिवस के रूप में बड़े ही वृहद रूप में संयुक्त राष्ट्र संघ अंतर्राष्ट्रीय संगठन द्वारा तथा प्रत्येक जागरूक संगठनों द्वारा मनाया जाता है।

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

भारतीय मानवाधिकार परिवार के द्वारा 10 दिसंबर 2024 को मानवाधिकार जागरूकता दिवस के रूप में
मनाया जायेगा। अधिवेशन प्रतिवर्ष भारतीय मानवाधिकार परिवार द्वारा बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया जाता है।
प्रतिवर्ष की भातिं इस वर्ष भी गाँधी भवन प्रेक्षाग्रह कैसरबाग निकट रेजीडेंसी में 10 दिसम्बर 2024 को मनाया
जा रहा है। जिसमे माननीय डॉ. अशोक बाजपेयी जी (सांसद राज्यसभा) कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे एवं मा0
बृजेश पाठक जी (उप मुख्यमंत्री उ०प्र० सरकार) मा० श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी (मेयर) लखनऊ, मा0 नीरज
सिंह जी (वरिष्ठ भाजपा नेता) मुख्य अतिथि होंगे, इसके अतिरिक्त अन्य कई मंत्री व सांसद तथा विधायक
विशिष्ट अतिथि के रूप में पधार रहे हैं। कार्यक्रम में अन्य प्रदेशों से संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सैकड़ों
कार्यकर्ता सरम्मिलित हो रहे है। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य जनमानस में नैसर्गिक जीवन जीने के लिए राष्ट्रीय
सुरक्षा एवं एकता की भावना से मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करना हैं। हमारा नारा है नर सेवा
नारायण सेवा, सेवा ही धर्म हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *