हुकुम के नाम से परदे पर नजर आएगी जेलर 2, आगामी वर्ष शुरू होगी शूटिंग

मनोरंजन

साल 2023 में रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ ने सिनेमाघर हिला डाले थे। इस फिल्म के साथ रजनीकांत ने 600 करोड़ रुपये क्लब में धमाकेदार एंट्री की। ‘बीस्ट’ की विफलता के बाद निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार ने रजनीकांत की ‘जेलर’ के साथ जोरदार वापसी की थी। इसके बाद से ही फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर सुगबुगाहट तेज हो चली थी। गौरतलब है कि नेल्सन दिलीप कुमार की बीस्ट की असफलता के बाद कोई भी कलाकार उन पर विश्वास नहीं कर पा रहा था। ऐसे में जब नेल्सन ने रजनीकांत को जेलर की कहानी सुनाई थी, रजनीकांत ने उनकी फिल्म करने की हामी भरी थी। रजनीकांत को विश्वास था कि नेल्सन की यह फिल्म कमाल करेगी। फिल्ममेकर्स ने भी इशारा दे दिया था कि वो इस फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर आ सकते हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। जिसने थलाइवा के प्रशंसकों के बीच हलचल बढ़ा दी है। सामने आई जानकारी के मुताबिक रजनीकांत ने नेल्सन दिलीपकुमार की ‘जेलर 2’ को ग्रीन सिग्नल दे दिया है।

पिंकविला के अनुसार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के टाइटल का भी खुलासा हो चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्ममेकर दो नामों को लेकर चर्चा कर रहे हैं। निर्माता इस फिल्म का टाइटल ‘जेलर 2’ और ‘हुकुम’ में से किसी एक को फाइनल करना चाहते हैं। जब इस फिल्म के टाइटल की चर्चा निर्माता कंपनी सन पिक्चर्स और बाकी स्टेकहोल्डर्स के साथ की गई तो सभी ने ‘हुकुम’ नाम को चुना है। ये नाम ‘जेलर’ में दिखाए गए रजनीकांत के किरदार से जुड़ा है। फिल्म में रजनीकांत के किरदार टाइगर उर्फ मुथुवेल पांडियन को काफी पसंद किया गया था। जिसे लोग हुकुम कहकर पुकारते हैं। इसी वजह से फिल्म निर्देशक दूसरे पार्ट के लिए उनके लोकप्रिय नाम ‘हुकुम’ को टाइटल बनाने की तैयारी में हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र ने कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट का पहला ड्राफ्ट लॉक हो चुका है। जिसे रजनीकांत और निर्माता कंपनी ने ग्रीन सिग्नल दे दिया है। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन वर्क जून 2024 से शुरू होना है। इसके बाद जैसे ही रजनीकांत निर्देशक लोकेश कनगराज की मूवी ‘थलाइवा 171’ की शूटिंग पूरी कर लेंगे, ‘जेलर 2’ की शूटिंग शुरू हो जाएगी। ‘हुकुम’ की शूटिंग अगले साल 2025 की शुरुआत में शुरू करने की तैयारी है। देखने के बाद यह है कि निर्माता फिल्म की आधिकारिक घोषणा कब करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *